फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to Kovid, there was a decrease in surgery in the district hospital

कोविड की वजह से जिला अस्पताल में सर्जरी में आई कमी

Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Due to Kovid, there was a decrease in surgery in the district hospital
चंदौली। कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभाव जिला अस्पताल में होने वाली सर्जरी पर भी पड़ा है। पहले जहां रोजाना चार से पांच सर्जरी होती थी अब उनकी संख्या आधी हो गई है। अब जिला अस्पताल में दो से तीन सर्जरी ही हो रही है।डॉक्टरों की माने तो लोग भी कम आने लगे हैं जिससे भी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण की गति काफी तेज है। रोजाना 70 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर में जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 524 है। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। यह आंकड़ा मात्र 25 दिनों का ही है। 24 दिसंबर को जिले में तीसरी लहर के दौरान पहला मरीज मिला था। संक्रमण की गति तेज होने सर्जरी पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। पहले जहां पं.कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल में चार से पांच सर्जरी रोज होती थी वहीं अब केवल दो से तीन सर्जरी ही हो पा रही है। डॉक्टर कोविड के इलाज में जुटे हुए हैं। हालांकि स्वास्थ्य महकमा लोगों को सुविधाएं देने में तत्पर है।
विज्ञापन

कोरोनावायरस को देखते हुए विशेष एहतियात बरता जा रहा है। जिला अस्पताल में ओपीडी और सर्जरी का काम पूरी सावधानी से चिकित्सक कर रहे हैं।- डॉ उर्मिला सिंह, सीएमएस जिला चिकित्सालय चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed