फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to change in weather, cases of viral fever and stomach ache increased

Chandauli News: मौसम में परिवर्तन से वायरल फीवर, पेट दर्द के मरीज बढ़े

Tue, 27 May 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, cases of viral fever and stomach ache increased
चंदौली। आए दिन मौसम में परिवर्तन और तीखी धूप और उमस भरी गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इससे वायरल फीवर, पेट दर्द, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1200 मरीज पहुंचे थे। वहीं सोमवार को संख्या बढ़कर 1300 के करीब पहुंच गई। इससे मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में इन दोनों मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष तक मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सोमवार को 1300 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। ओपीडी में भीड़ के कारण उन्हें इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें ज्यादातर मरीज वायरल फीवर, उल्टी दस्त, मलेरिया, बुखार, डिहाईड्रेशन, पेट दर्द और गर्मी से होने वाली बीमारियों से पीड़ित आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय कुमार ने लोगों को सलाह दी कि ऐसे मौसम में धूप में निकलने से पहले सिर ढंककर रखना चाहिए। वहीं इस समय शादी का भी मौसम है। ऐसे में खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तली हुई खाद्य पदार्थों का प्रयोग से बचना चाहिए। कोई भी परेशानी हो तो तत्काल डॉक्टर के पहुंचे और सलाह लेकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed