फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to breaking of HT wire, the electricity of the villages connected with Chandauli sub-centre

एचटी तार टूटने से चंदौली उपकेंद्र से जुड़े गांवों की गुल हुई बिजली

Mon, 13 Sep 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Due to breaking of HT wire, the electricity of the villages connected with Chandauli sub-centre
चंदौली। साहुपुरी से चंदौली 132 केवी उपकेंद्र को आपूर्ति करने वाला हाईटेंशन तार शनिवार की शाम गोधना के पास टूट गया। इससे चंदौली उपकेंद्र से जुड़े लगभग चार सौ गांवों की बिजली ठप हो गई। काफी प्रयास के बाद अधिकारियों के हस्तक्षेप से कर्मनाशा बिहार की बिजली से जिले को जोड़ा गया।इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

साहूपुरी से 123 केवी चंदौली उपकेंद्र से अन्य 14 उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार की रात चंदौली जिला मुख्यालय के साथ सैयदराजा, बगही, बिलारीडीह, बरौली, बनौली, सकलडीहा, कमालपुर उपकेंद्रों पर आधारित चार सौ गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इन फीडरों से लगभग चार सौ गांवों में आपूर्ति होती है। रात में एसडीओ प्रशांत कुमार, जेई घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में टीम पेट्रोलिंग को निकली तो गोधना के पास तार टूटा मिला। काफी कवायद के बाद भी तार को जोड़ा नहीं जा सका। इसके बाद एक्सईएन एके सिंह ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी और इसके बाद उनके हस्तक्षेप से कर्मनाशा बिहार 220 केवी उपकेंद्र से साहुपुरी उपकेंद्र को जोड़ा गया। इसके बाद रात दस बजे तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed