फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to a fault in the 33 KV line, the supply of Amda substation was stalled for five hours.

Chandauli News: 33 केवी लाइन में गड़बड़ी से अमड़ा उपकेंद्र की आपूर्ति पांच घंटे ठप रही

Sun, 24 May 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Due to a fault in the 33 KV line, the supply of Amda substation was stalled for five hours.
कंदवा।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार केवी लाइन में गड़बड़ी आने से शुक्रवार की देर शाम विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे शाम सात बजे से उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों, 70 राजकीय नलकूपों और सैकड़ों निजी नलकूपों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच घंटे बाद गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद स्थित जमानिया उपकेंद्र से होती है। इससे धीना, असना, ररुआ, ककरैत, राइस मिल, डेढ़गांवा, जेवरी और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों के माध्यम से करीब 100 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों तथा सैकड़ों निजी नलकूपों को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम 33 हजार लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण अमड़ा उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होते ही गांवों में अंधेरा छा गया और लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो उठे। बिजली के अभाव में किसानों को सिंचाई कार्यों में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 12 बजे के बाद गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन शनिवार सुबह करीब छह बजे धमीना गांव के पास 33 हजार लाइन में फिर से खराबी आ गई। इससे दोबारा विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बाद में बिजली कर्मियों ने फाल्ट खोजकर करीब 10 बजे आपूर्ति पुनः चालू कराई।

इस संबंध में एसडीओ जय सिंह ने बताया कि 33 हजार लाइन में तकनीकी गड़बड़ी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed