{"_id":"6237757abf7fe410f1211f33","slug":"drunken-miscreants-shot-the-young-man-chandauli-news-vns6439342158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हौसला बुलंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हौसला बुलंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत बदमाशों ने युवक को मारी गोली
गंभीर हालत में वाराणसी रेफर, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनिया। स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर सात में बदमाशों ने शनिवार की रात एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को लेकर परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां से उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएसपी फैज अहमद ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत चार युवक वार्ड नंबर सात में रहने वाले महाराज नामक युवक के घर के पास पहुंचकर जातिसूचक गालियां देने लगे। पड़ोस में रहने वाला मिथुन कुमार भारती (30) गालियां सुनकर बाहर निकला और युवकों को समझाने लगा। इस पर नशेड़ी उसके बाद भी गाली गलौज करने लगे। बात बढ़ती देख मिथुन घर के अंदर जाने लगा, तभी पीछे से बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। गोली कमर के नीचे लगने से मिथुन वहीं गिर गया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।