{"_id":"67234e2407d997de48061f57","slug":"drunk-youth-beat-middle-aged-man-died-during-treatment-in-chandauli-mourning-among-family-members-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News : शराब के नशे में युवक ने अधेड़ को पीटा, दस दिन बाद इलाज के दौरान मौत; परिजनों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News : शराब के नशे में युवक ने अधेड़ को पीटा, दस दिन बाद इलाज के दौरान मौत; परिजनों में मातम
Thu, 31 Oct 2024 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:00 PM IST
सार
Chandauli News : अधेड़ व्यक्ति की मौत के बाद उसकी बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक को मुगलसराय कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन और अधेड़ व्यक्ति की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत भिसौड़ी थाना गांव में दस दिन पूर्व आपसी मारपीट में गंभीर रूप से घायल ऊदल पटेल (45) व्यक्ति की इलाज के दौरान बुधवार की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौत की जानकारी मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी कर पहले ही जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भिसौड़ी गांव निवासी ऊदल पटेल (45 वर्ष) मजदूरी का कार्य कर परिवार का जीवकोपार्जन करते थे। 22 नवंबर को रात्री नौ बजे घर आते समय रास्ते में गांव का ही करण कुमार नामक युवक शराब के नशे में ऊदल पटेल को रोककर मारने-पीटने लगा।
विज्ञापन
करण के मारने से वह वहीं बेहोश हो गया। परिजनों को जानकारी प्राप्त होते ही उसे निजी हास्पिटल मे भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया, जहां दस दिन बाद इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता रामसकल पटेल और मां सुंदेसरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है।