फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drunk miscreants shot dead two youths in chandauli

नशे में धुत बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा 

Sun, 24 May 2020 09:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 May 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Drunk miscreants shot dead two youths in chandauli
इसी जगह पर हुई फायरिंग। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के धानापुर थाना अंतर्गत करी गांव के समीप धानापुर करी रोड पर नशे में धुत स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। तमंचे से हुई फायरिंग से दो युवक जख्मी हो गए। इसके बाद भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली से घायल युवकों और बदमाशों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां गोली से घायल युवकों की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुुटी है।

विज्ञापन


रविवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो करी गांव के समीप अनियंत्रित होकर खेत में चली गई। यह देख आस पास के लोग दौड़े और स्कार्पियो को बाहर निकाला। इस बीच स्कार्पियो सवार पांच लोग नशे में धुत थे और ग्रामीणों को ही अपशब्द कहने लगे। इस पर ग्रामीण हट गए और स्कार्पियो चालक फिर से तेज गति से स्कार्पियो भगाने लगा और सड़क पर चल रही महिला को बचाने के चक्कर में गड्ढे में उतर गई।
विज्ञापन


इस पर फिर से ग्रामीण एकत्र हो गए और स्काफियो को बाहर निकाला। इस पर स्कार्पियो सवार नीचे उतरे और एक बार फिर ग्रामीणों से उलझ गए। इस बीच एक युवक ने तमंचा निकाला और मौजूद लोगों पर फायर कर दिया। तमंचे की गोली वहां खड़े करी गांव निवासी विनय यादव (21) पुत्र गजेन्द्र यादव के गर्दन के समीप लगी, जबकि एक गोली का छर्रा गेहूं पिसाने निकले पवन (28) पुत्र झुरी यादव निवासी हिंगुतर मड़इया के सिर को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलते ही स्कार्पियो चालक वाहन लेकर भाग निकला, जबकि स्कार्पियो सवार चार लोग दूसरी तरफ पैदल भागे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को पकड़कर खूब पिटाई कर दी। चौथे बदमाश को भी पकड़ लिया लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई और बदमाशों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। घायल विनय और पवन के साथ घायल तीनों बदमाशों को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।


यहां विनय और पवन की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पिटाई से घायल बदमाश बलुआ थाना के मारूफपुर और समदपुर निवासी बताए जाते हैं। मौके पर पहुंचे सीओ सकलडीहा जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मौके से 32 बोर का तमंचा भी बरामद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed