फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drunk husband attacked wife with an ax

नशे में धुत पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Sun, 13 Jun 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Drunk husband attacked wife with an ax
नौगढ़। खुथहड़ गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को कुुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को वाराणसी, ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। घायल महिला की पहचान राधिका देवी पत्नी रामकेवल निवासी गांव खुथहड़, गहिला बाबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक महिला दोपहर में अपने घर के आंगन में अपने दो बेटियों के साथ बैठी थी। उसी दौरान नशे में धुत उसका पति रामकेवल वहां आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने पति को गाली-गलौज रोकने से मना किया तो वह और आगबबूला हो गया। उसने बाहर जाकर कुल्हाड़ी उठाया और सीधे पत्नी के ऊपर प्रहार कर दिया। अपनी मां राधिका को बचाने के लिए उसके दोनों बेटियां प्रियंका और विनीता ने चीखना चिल्लाना शुरू किया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने के बाद उन्होंने अपनी मां को उपचार के लिए निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। जहां पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता ने बताया कि खुथहड़ गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को घायल कर दिया है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed