फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Driver rapes 18-month-old toddler under the pretext of taking her for an auto-rickshaw ride.

Chandauli News: ऑटो में घुमाने के बहाने चालक ने डेढ़ साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Sat, 22 Aug 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Driver rapes 18-month-old toddler under the pretext of taking her for an auto-rickshaw ride.
चकिया। कोतवाली अंतर्गत नगर के एक वार्ड में बृहस्पतिवार की रात एक चालक ने अपने ऑटो से घुमाने के बहाने डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एक घंटे बाद मासूम को दरवाजे पर छोड़कर भाग गया। मासूम को लहूलुहान देखकर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद थाने में तहरीर दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ले का 40 वर्षीय ऑटो चालक आसपास के बच्चों को ऑटो में घुमाता था। इसी तरह, बृहस्पतिवार की देर शाम ऑटो चालक पहुंचा और डेढ़ साल की बच्ची को ऑटो में बैठा लिया। परिवार वालों ने समझा कि रोज की तरह घुमाने ले गया है। लगभग एक घंटे बाद ऑटो चालक आया और मासूम को लहूलुहान स्थिति में दरवाजे पर छोड़कर भाग गया। परिवार वालों ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का जिला संयुक्त चिकित्सालय में सुरक्षा के बीच चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

---
दिया धरना, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना से इलाके के लोगों में आक्राेश है। शुक्रवार की शाम व्यापारियों ने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए बाजार की दुकानें बंद कराईं। इसके बाद गांधी पार्क में धरना दिया। व्यापारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट...
मासूम के साथ हुई घटना के मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। - अर्जुन सिंह, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed