फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Driver and helper trapped in truck cabin, rescued by breaking glass

Chandauli News: ट्रक के केबिन में फंसे चालक और खलासी, शीशा तोड़कर निकाला

Tue, 03 Mar 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Driver and helper trapped in truck cabin, rescued by breaking glass
पड़ाव के साहूपुरी-चौरहट में पलटा कोयला लदा ट्रक। संवाद - फोटो : संगठन
पड़ाव। मुगलसराय क्षेत्र के चौरहट–साहूपुरी मार्ग पर रविवार देर रात कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और खलासी केबिन में फंस गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और ट्रक का शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। चौरहट गांव के पास ट्रक डगमगाकर पलट गया, जिससे केबिन दब गया और कोयला सड़क पर फैल गया। बाहर निकलते ही चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। स्थानीय लोगों से पूछताछ कर ट्रक के दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि चालक और खलासी की तलाश की जा रही है, ताकि हादसे के कारणों और संभावित लापरवाही का पता चल सके। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी आम बात है। सड़क संकरी होने के कारण हादसे होते रहते हैं। हादसे के चलते देर रात तक आवागमन प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article