फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Driver and helper died in collision between two vehicles

Chandauli News: दो वाहनों की टक्कर में चालक व खलासी की मौत

Mon, 25 Sep 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Driver and helper died in collision between two vehicles
मोहनिया। थाना क्षेत्र के मुठानी गांव के समीप एनएच 19 पर रविवार की सुबह पशु लदे एक पिकअप वाहन की अज्ञात वाहन से टक्कर से चालक, खलासी की मौत हो गई। साथ ही तीन मवेशियों की जान चली गई।
विज्ञापन

चैनपुर से पिकअप पर मवेशी लादकर ड्राइवर खुरमाबाद के लिए निकला था। इसी दौरान रविवार की सुबह अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, इससे पिकअप की अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान केबिन में दबकर चालक और सह चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिकअप पर लदे हुए तीन मवेशियों की भी जान चली गई और कई मवेशी घायल हो गए। पुलिस ने एनएचएआई कर्मियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप में फंसे चालक व खलासी के शवों को बाहर निकाला । बाद में पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक चालक की पहचान कैमूर जिला के चैनपुर निवासी कासिम अंसारी के रूप में हुई है वहीं सहचालक केवा गांव का रहने वाला शकील शाह बताया जाता है। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा करने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed