{"_id":"64bc2b0bff15bfbef00e5594","slug":"drive-to-the-destination-by-highway-for-two-days-do-not-come-to-the-city-chandauli-news-c-189-1-svns1010-92-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो दिनों तक हाईवे से गंतव्य को जाएं, शहर में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो दिनों तक हाईवे से गंतव्य को जाएं, शहर में न आएं
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन लागू किया है। इसमें वाहनों को शहर में इंट्री नहीं दी जाएगी। डायवर्जन रविवार की सुबह आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक लागू रहेगा।
यातायात प्रभारी रामप्रीत यादव ने बताया कि चंदौली से वाराणसी शहर की पचफेड़वा अंडरपास ,आलमपुर तिराहा, चकिया तिराहा ,कस्बा मुगलसराय की तरफ से आने वाले वाहनों को पचफेड़वा अंडरपास के रास्ते हाईवे से होते हुए अखरी बाइपास की ओर से भेजा जाएगा। चंदौली की तरफ से वाराणसी जाने वाले वाहन चकिया तिराहा, मुगलसराय कस्बा ,पड़ाव होते हुए गोधना चौराहे की से हाईवे होते हुए अखरी बाईपास की ओर भेजे जाएंगे। चकिया तिराहे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में ई-रिक्शा, रेल यात्रियों के निजी वाहनों को ही जाने दिया जाएगा। अन्य वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पड़ाव चौराहे से वाराणसी राजघाट की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
रामनगर की तरफ से पड़ाव आने वाले वाहनों को साहूपुरी तिराहे से एफसीआई तिराहे की ओर भेजे जाएंगे। कटरिया और रामनगर की तरफ से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें पड़ाव होकर वाराणसी या पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जाना है उन्हें कटरिया से हाईवे से राजातालाब या गोधना चौराहे से जाने दिया जाएगा। नगर की तरफ से आने वाले समस्त वाहनों को साहूपुरी रोड पर डाईवर्ट किया जायेगा, किसी भी वाहन को पड़ाव की तरफ नही जाने दिया जायेगा।