फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water supply stalled due to burning of motor and starter

मोटर और स्टार्टर जलने से पेय जलापूर्ति ठप

Thu, 08 Jul 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled due to burning of motor and starter
सकलडीहा । कस्बे में बने ट्यूबवेल की मोटर व स्टार्टर जले दो दिन बीत चुके हैं। बावजूद इसके अब तक इसे बदला नहीं जा सका है। मोटर व स्टार्टर जलने से कस्बा समेत आसपास के क्षेत्रों में पेय जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित है। गर्मी में बिना पानी के ग्रामीण तरस रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की अनेदखी के चलते पेयजल के लिए स्थापित 45 साल पुरानी में कोई सुधार नहीं किये जाने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। वर्ष 1976 में दस हजार की आबादी के लिए तीन लाख लीटर की पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति शुरू की गई थी। दो ट्यूववेल के सहारे दर्जनों गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती थी। पांच साल पहले एक ट्यूबवेल खराब हो गया। वही पाइप लाइन भी जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं दूसरे ट्यूववेल से सकलडीहा, नागेपुर, टिमिलपुर, तेन्दुई, सिरोहुपुर बलारपुर, पदुमनाथपुर, ओड़वली सहित दर्जनों गांव में पेयजल आपूर्ति की जाती है। दो दिन पूर्व दूसरे ट्यूववेल की मोटर और स्टार्टर जलकर खराब हो गई। इससे क्षेत्र में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस बाबत अवर अभियंता उदय राज गुप्ता ने बताया कि मोटर जल जाने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार को दोपहर बाद आपूर्ति शुरू करा दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed