फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drinking water pipe collapsed during carving, supplies stalled

खोदाई के दौरान पेयजल पाइप ध्वस्त, आपूर्ति ठप

Sun, 14 Mar 2021 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drinking water pipe collapsed during carving, supplies stalled
सकलडीहा। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कस्बे में नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार की देर शाम जेसीबी से मिट्टी की खोदाई के दौरान टिमिलपुर गांव के समीप जलनिगम की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। इससे इलाके के करीब पचास गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से शनिवार को लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं दूसरी ओर भूमिगत बिछाई गई ब्रांडबैंड की केबल भी खराब हो गई। जिससे बैंकों सहित शिक्षण संस्थानों एवं सरकारी-निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से पिछले एक साल से कस्बा के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई के दौरान कई बार पेयजल पाईप और टेलीफोन की केबिल पहले भी कट चुकी है। शुक्रवार को टिमिलपुर गांव के समीप जेसीबी से नाला खोदाई के दौरान एक बार फिर पेयजल पाइप क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप खराब होने से टिमिलपुर, सकलडीहा, तुलसीआश्रम, नई बाजार, पपौरा सहित करीब पचास गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को दिनभर पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने हैंडपंपों के सहारे अपनी प्यास बुझाई। वहीं दूसरी ओर केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण बैंक, थाना, तहसील, डायट सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों की ब्रांड बैंड सेवा ठप हो गई। दूरसंचार विभाग के अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि खराब हुई केबल की मरम्मत कराई जा रही है। शनिवार की देर रात तक ब्रांडबैंड सेवा बहाल कर दी जाएगी। वहीं जल निगम के एक्सईएन हेमंत सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप की मरम्मत कराई जा रही है। रविवार की शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed