फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drink plenty of water, there will be no problem with heat web

खूब पिएं पानी, नहीं होगी हीट वेब से परेशानी

Thu, 07 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drink plenty of water, there will be no problem with heat web
कंदवा। हीट वेव व लू की स्थिति शरीर की कार्यप्रणाली पर प्रभाव डालती है। इसकी चपेट में आने से व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए लोगों को हीट स्ट्रोक से संबंधित चेतावनी पर ध्यान देना चाहिए। यह जानकारी बृहस्पतिवार को पीएचसी बरहनी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने दीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हीट वेव से बचने के लिए अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। हल्के रंग के पसीना शोषित कपड़े पहनने चाहिए और धूप के चश्मे, छाता, टोपी, गमछा का प्रयोग करना चाहिए। अगर खुले में काम कर रहे हों तो सिर, चेहरा, हाथ, पैर को कपड़े से ढके रहें व छाते का प्रयोग करें। यात्रा करते समय पीने का पानी साथ जरूर ले जाएं।ओआरएस का घोल, घर में बने हुए पेय पदार्थों जैसे लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें जिससे शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सके। यदि हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट क्रैंप के लक्षण जैसे कमजोरी, चक्कर आना, सिर दर्द, उल्टी, अत्यधिक पसीना आना, मूर्छा आदि की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed