{"_id":"6a8df91dc430d580020a37c6","slug":"drain-cleaning-claims-washed-away-roads-turned-into-ponds-chandauli-news-c-189-1-svns1013-153550-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: नाला सफाई का दावा पानी में बहा, सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: नाला सफाई का दावा पानी में बहा, सड़कें बनीं तालाब
विज्ञापन
अलीनगर में घरों में घुसा बारिश का पानी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। नगर में सोमवार की रात और मंगलवार को सुबह हुई बारिश ने नाले-नालियों की सफाई की पोल खोल दी। बारिश के बाद भी नगर की कई सड़कें पानी में डूबी रहीं। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में नालियों का पानी सड़क पर बहता रहा।
नगर पालिका प्रशासन ने बरसात से पहले नालों की सफाई कराने का दावा किया था। सोमवार की रात तीन घंटे और मंगलवार को सुबह तीन घंटे की बारिश के बाद शहर की तस्वीर इन दावों से अलग दिखाई दी। कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। जलभराव के कारण लोग जहां-तहां फंसे रहे।
आर्य समाज मंदिर वाली रोड पर पानी और कीचड़ जमा रहा। आसपास के रहने वाले अजीत, सुमित, दिलीप आदि ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद यही हाल होता है। अलीनगर, मुगलचक और नई बस्ती वार्ड की सड़कों पर भी जलभराव रहा। गंदे पानी और कीचड़ के कारण लोग परेशान रहे।