फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dr. Mahendranath Pandey consoled the family members of the youth trapped in Kabul

काबुल में फंसे युवक के परिजनों को डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने दी सांत्वना

Fri, 20 Aug 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mahendranath Pandey consoled the family members of the youth trapped in Kabul
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में फंसे चंदौली जिले के नियामताबाद के अमोघपुर के युवक सूरज चौहान के परिजनों से बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने फोन पर बातचीत कर संात्वना दी। युवक के पिता बुद्धिराम चौहान से बातचीत में डॉ. पांडेय ने कहा कि आप घबराएं नहीं। बेटे से बात करें और उसके साथ के जो 18 लोग वहां फंसे हैं। सभी का पता मुझे भेजे। सभी लोगों को देश लाने के लिए विदेेश मंत्रालय से पहल की जाएगी। स्थानीय सांसद के बातचीत के बाद सूरज के परिजनों को काफी संतोष हुआ। पिता ने कहा कि अब मुझे भरोसा है कि मेरा बेटा आ जाएगा।
विज्ञापन

नियामताबाद ब्लॉक के अमोघपुर गांव के निवासी बुद्धिराम चौहान का छोटा बेटा सूरज चौहान (28) काबुल के एक कंपनी में वेल्डर का काम करता है। अफगानिस्तान में तालिबानी हमले के बाद वह और उसके साथ काम करने वाले भारत के 18 लोग एक कमरे में है। हालांकि उनकी परिजनों से रोजाना बात हो रही है। सूरज ने बताया कि उसका मालिक सभी लोगों को देश भेजने की बात कर रहा है। वहीं केंद्रीय मंत्री के आश्वासन के बाद परिवार को संबल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed