फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dr. Mahendranath Pandey becomes a permanent invitee member of the BJP state executive committee.

Chandauli News: डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य

Tue, 27 Oct 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mahendranath Pandey becomes a permanent invitee member of the BJP state executive committee.
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसमें चंदौली के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को प्रदेश कार्यसमिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और साधना सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से सोमवार को जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। जिले से पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह और सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष अखिल पोद्दार, बुद्धिलाल विश्वकर्मा और पूर्व विधायक शिवपूजन राम को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अक्तूबर को लखनऊ में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मिशन-2027 के तहत संगठन को मजबूत करने, चुनावी तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है। जिले के नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के नाम की जानकारी उनके मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed