फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DPRO suspended careless sweeper

डीपीआरओ ने किया लापरवाह सफाईकर्मी को निलंबित

Sat, 28 Nov 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
DPRO suspended careless sweeper
चंदौली। अफसर चाहे जितना रौब गांठ लें, लेकिन कर्मचारी उनके आदेश का पालन करना नहीं चाह रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चकिया ब्लाक में सामने आया, जहां तैनात जयप्रकाश यादव धानापुर तबादला होने के बाद भी कार्यमुक्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया। मामला संज्ञान में आने के बाद डीपीआरओ ने सफाई कर्मी को निलंबित करके धानापुर ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया। साथ ही अपर पंचायतीराज अधिकारी को मामले की जांच करके एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जय प्रकाश यादव चकिया ब्लाक के पंडी गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। पिछले दिनों 22 अक्तूबर को पंचायतीराज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे के द्वारा सफाई कर्मचारी को चकिया से धानापुर के सिसौड़ा कला गांवा में तबादला कर दिया। इसके बाद एडीओ पंचायत चकिया ने उन्हे कार्यमुक्त कर दिया। लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद भी सफाई कर्मचारी ने धानापुर पहुंचकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करना उचित नहीं समझा। ऐसे में डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने सख्त तेवर दिखाते हुए जयप्रकाश को निंलबित करके धानापुर ब्लाक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। बताया कि कर्तव्य निष्ठा के प्रति उदाशीनता और अधिकारियों के आदेश को दरकिनार करने पर सफाई कर्मचारी को निलंबित किया गया है। मामले की जांच अपर पंचायतीराज अधिकारी को दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed