फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Double engine government is doing better work for the poor: Dr. Mahendra Nath Pandey

गरीबों के लिए बेहतर कार्य कर रही है डबल इंजन की सरकार: डॉ महेंद्र नाथ पांडेय

Fri, 13 May 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Double engine government is doing better work for the poor: Dr. Mahendra Nath Pandey
चंदौली। महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने बृहस्पतिवार मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की शुरुआत फीता काटकर किया। कहा कि प्रदेश व जनपद में कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कोचिंग प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे सभी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की है।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जेईई मेन्स जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की गई है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि जनपद में अब तक 37 छात्र-छात्राओं द्वारा पंजीकरण कराकर नि:शुल्क कोचिंग शुरू कर दिया गया है। कार्यक्रम का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने से किया। इस दौरान विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक चकिया कैलाश खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, लक्ष्मण आचार्य, राणा प्रताप सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed