{"_id":"5ecd4a648ebc3e907c685e9f","slug":"door-to-door-thermal-screening-sanitizer-in-hot-spot-villages-chandauli-news-vns526859611","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट गांवों में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट गांवों में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों के गांवों को नया हॉट स्पॉट बनाया गया। कोरोना संक्रमित मिलने वाले धीना थाना के कटसिलवा नया हॉट स्पॉट बनाया गया। जबकि सकलडीहा का दिघवट गांव पहले से हॉटस्पॉट है। मंगलवार को अधिकारियों की देख रेख में दोनों गांवों में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग की गई वहीं गांव को सैनिटाइज किया गया। अधिकारियों ने गांव में भ्रमण कर लोगों से घर से बाहर न निकलने का आह्वान किया। आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए घर के दरवाजे पर दुकानदारों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची चस्पा की।
सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सदर कोतवाली के दिघवट गांव में मुंबई से लौटे दूसरे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव और एसडीएम प्रदीप कुमार गांव में पहुंचे। उन्होंने गांव को हॉटस्पॉट घोषित करने के साथ गांव के सभी मजरों को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सील करा दिया। गांव में कुल सात मजरे हैं। साथ ही गांव में 1796 परिवारों के 5859 लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया और कोरोना पॉजिटिव युवक के परिजनों सहित सात अन्य लोगों के स्वाब जिला अस्पताल जांच के लिए भेजवाया।बता कि इसके पूर्व इसी गांव में बनवां मजरे को हॉट स्पॉट घोषित किया गया था। मंगलवार को गांव के सभी सातों मजरा को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया। ग्रामीणों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा सब्जी की 12, परचून की 18 व मेडिकल की एक दुकान चिह्नित कर कोटेदार को डोर टू डोर राशन पहुंचाने को निर्देशित किया गया है। इस मौके पर डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, एसडीएम प्रदीप कुमार, बीडीओ गुलाब चंद्र, सचिव दुर्गेश सिंह, कोतवाल गोपाल गुप्ता, रामभुवन यादव, महेंद्र राजभर, लल्लन राय, तूफानी सिंह, उमा सिंह, राजन सिंह रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार, धीना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पसाई के कटसिलवा मजरा में सोमवार की रात एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन सचेत हो गया है। मंगलवार की सुबह सीडीओ एके श्रीवास्तव व एसडीएम विजय नारायण सिंह व डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे व थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा गांव में पहुंचे।अधिकारियों ने गांव को सैनिटाइज कराने के साथ गांव से जुड़े कादिराबाद संपर्क मार्ग, तुलसी आश्रम, इनायतपुर व पसाई संपर्क मार्ग को बैरिकेडिंग कर बंद करा दिया। वहीं कोरोना पाजिटिव मरीज के माता, पिता व बहन को एंबुलेंस से जांच के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। गांव में मिला कोरोना पाजिटिव मुंबई से नौ मई को ट्रक से घर के लिए चला था। चंदौली में उतरने के बाद वह निजी साधन से घर पहुंचा। इस मौके पर बीडीओ बरहनी अजय मिश्रा, एडीओ पंचायत अरविंद सिंह, प्रधान अक्षय कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अभय कुमार सिंह, आपूर्ति निरीक्षक नरेंद्र चौबे, पीडबल्यूडी के जेई छोटेलाल, लेखपाल नेहा सिंह, सुधाकर सिंह, बसावन, एएनएम सबिता सिंह, आंगनवाड़ी रीता देवी, प्रतिमा तिवारी आदि मौजूद रहे।
इनसेट..........
हॉटस्पॉट बस्ती में लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
नौगढ़। क्षेत्र के मझगांई गांव के हॉटस्पॉट सरहसताल बस्ती में चिकित्सा अधीक्षक अवधेश पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमें बनाकर 86 घरों के 428 लोगों की जांच की गई। वहीं ग्राम प्रधान अजय पांडेय ने पूरे ग्राम पंचायत को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
गांव में एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव के निर्देश पर सफाईकर्मियों द्वारा साफ-सफाई व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। बीडीओ सुदामा यादव ने बताया कि बस्ती में तैनात कर्मचारियों के कार्यों में लापरवाही पाई गई तो प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। सीओ नक्सल भवनेश शिकारा के निर्देश पर बस्ती में आने-जाने वाले इन रास्तों को बांस-बल्ली के जरिए बैरीकेट कर सील कर दिया गया है। तहसीलदार आनंद कुमार कनौजिया ने बताया कि नौगढ़-मधुपुर मार्ग से सटी हॉटस्पॉट बस्ती में गांव के लोगों को चिह्नित दुकानदारों के जरिए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही बाहर से आए मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर पर खाद्य सामग्री व लंच पैकेट दिया जा रहा है।