फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Don't put duty in the counting of jurisdictional officers

Chandauli News: क्षेत्राधिकारी की मतगणना में ड्यूटी न लगाएं

Tue, 09 May 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Don't put duty in the counting of jurisdictional officers
चंदौली। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की। उनको पत्रक देकर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह को मतगणना से दूर रखने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि पीडीडीयू नगर सीओ की ओर से मतदान के दिन अकारण ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल के पुत्र अखिलेश जायसवाल को मतदान करने से रोका और पिटाई की। सीओ का यह कृत्य निंदनीय है। विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि सीओ सत्ता पक्ष के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली की मर्यादा को कायम रखने के लिए सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। यदि सीओ की मतगणना में डयूटी लगाई गई तो निष्पक्ष मतगणना संभव नहीं है। ऐसे में पुलिस क्षेत्राधिकारी को मतगणना से दूर रखा जाए। पूर्व विधायक मनोज डब्लू, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, राजकुमार जायसवाल, बाबूलाल यादव, मुसाफिर चौहान, चंद्रभानु यादव, संतोष यादव, नफीस अहमद, अनिता सोनकर, सुनील यादव गुड्डू, निरंजन कनौजिया आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed