फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Donate blood in honor of our brave soldiers on Kargil Vijay Diwas.

Chandauli News: कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों के नाम करें रक्तदान

Sat, 25 Jul 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Donate blood in honor of our brave soldiers on Kargil Vijay Diwas.
पीडीडीयू नगर। देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल युद्ध के अमर शहीदों की याद में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। राजकीय महिला चिकित्सालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में सुबह 10 बजे से शिविर शुरू होगा। इसमें बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज स्थित जिला रक्तकोष की विशेषज्ञ टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस देश के उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। ऐसे गौरवशाली अवसर पर रक्तदान कर आम नागरिक भी राष्ट्र सेवा और मानव सेवा का संदेश दे सकते हैं। जिला रक्तकोष के प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव, थैलेसीमिया, कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान सबसे बड़ी उम्मीद होता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन मरीजों तक की जान बचाई जा सकती है, क्योंकि रक्त को विभिन्न घटकों में विभाजित कर अलग-अलग मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है। रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनने की प्रक्रिया सक्रिय होती है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
रक्तदान के इच्छुक व्यक्ति कराएं रजिस्ट्रेशन
स्वैच्छिक रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 6390001008 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed