{"_id":"614e25ab8ebc3e002a50cf76","slug":"doctors-and-employees-found-absent-in-inspection-one-day-s-salary-stopped-chandauli-news-vns613538310","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर और कर्मचारी, एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले डॉक्टर और कर्मचारी, एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों पर अव्यवस्थाओं की शिकायत पर डीएम संजीव सिंह ने शुक्रवार को पीएचसी बरहनी सहित चार स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित छह चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी गायब मिले। डीएम ने स्टोर रूम, प्रसव कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष और दवाइयों की उपलब्धता को देखा। नाराज डीएम ने पीएचसी बरहनी, आरबीएसके टीम बरहनी, सीएचसी अमड़ा और ओयरचक की उपस्थिति पंजिका व अन्य रजिस्टर अपने साथ ले गए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से वीडियो कॉलिंग कर उनकी उपस्थिति चेक किया। डीएम ने गायब मिले चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमओ से भी बात करने को कहा।
जिलाधिकारी संजीव सिंह शुक्रवार की दोपहर अचानक पीएचसी बरहनी पर जा धमके। डीएम को देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर,दवा स्टाक रजिस्टर आदि अभिलेखों और ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा की उपलब्धता की भी जांच की। इस दौरान कई आरबीएसके टीम के चिकित्सक व कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। इससे नाराज जिलाधिकारी उपस्थिति पंजिका व अन्य रजिस्टर अपने साथ ले गए। इसके बाद डीएम सीएचसी अमड़ा पहुंचे। यहां दो स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं थे। यहां का भी डीएम उपस्थिति रजिस्टर अपने साथ ले गए। इसके बाद वे पीएचसी पई पहुंचे। यहां प्रभारी डॉ. राजेश सिंह सहित पांच स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले तो वहीं दो स्वास्थ्य कर्मी छुट्टी पर थे।इसके बाद जिलाधिकारी सीएचसी ओयरचक पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ. विशाल गैरहाजिर मिले। डीएम ने मौके पर मौजूद एएनएम डिम्पी से प्रसव का रिकॉर्ड व उपलब्ध दवाइयों का ब्यौरा लिया और वहां मौजूद रजिस्टर अपने साथ ले गए।स्वास्थ्य कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर डीएम बहुत नाराज हुए और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बरहनी डॉ रितेश कुमार और डॉ अंगद राम को काफी फटकर लगाया। उन्होंने पीएचसी प्रभारी डॉ रितेश कुमार को अस्पताल पर बराबर दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने की सख्त हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान डॉ. रितेश कुमार, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. गौरव नंदन, सूर्यप्रकाश, तेजप्रताप भारती, मृदुल राय, चंद्रशेखर, रोशन अली, सुदामा रहे।
इनसेट-
ओयरचक कंपोजिट विद्यालय में डीएम ने ली छात्रों की क्लास
सचित्र-21
कंदवा। कंपोजिक विद्यालय ओयरचक पर शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार ने छठवीं से आठवीं तक के छात्रों की कलास ली। डीएम ने छात्रों से गणित के प्रश्न ब्लैक बोर्ड पर हल कराया। वहीं अंग्रेजी में बात कर छात्रों की दक्षता परखी। इसके पूर्व सहायक अध्यापक और शिक्षा मित्र के अनुपस्थित होने पर बीएसए को कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अचानक डीएम के स्कूल पहुंचने से खलबली मच गई। इस मौके पर डीएम ने अध्यापकों को निर्देश दिया कि कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई पीछे छूट गई है। अतिरिक्त क्लास चलाकर उसकी पूर्ति की जाए। इस दौरान डीएम ने ग्राम प्रधान से जयशंकर से बातचीत की। मनरेगा से विद्यालय कैंपस की बाउंड्रीवाल दुरस्त कराने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान से गांव में तैनात सफाई कर्मी से प्रतिदिन प्राथमिक विद्यालय की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को भी का। ग्राम प्रधान ने डीएम से पंचायत भवन के निर्माण में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग व डीपीआरओ से बात कर खलिहान की जमीन पर पंचायत भवन बनवाने का आश्वासन दिया।