फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctors and employees found absent in DM's inspection

डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले चिकित्सक व कर्मचारी

Tue, 17 May 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Doctors and employees found absent in DM's inspection
चकिया। क्षेत्र स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को डीएम संजीव सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई चिकित्सक तथा स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी से गायब मिले। इस पर उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने तथा उनसे स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिया। वहीं जिला संयुक्त चिकित्सालय में ऑटो एनलाइजर मशीन संचालित न किए जाने पर नाराजगी जताई तथा मरीजों को गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवा प्रदान करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी संजीव सिंह मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे औचक निरीक्षण के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान उन्हें कई चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर अनुपस्थित मिले। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। अनुपस्थित सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मौजूद मरीजों से उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं तथा चिकित्सा की स्थिति की जानकारी ली। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को गरीब मरीजों को गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी, नेत्र रोग विभाग, एक्सरे रुम, दवाई स्टोर तथा वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवा उपलब्ध न होने पर जन औषधि केंद्र से दवा दिलाने का निर्देश दिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां अनुपस्थित कई चिकित्सकों व कर्मचारियों का भी वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया । निरीक्षण के चलते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed