फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Doctor accused of negligence, complaint filed

Chandauli News: डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, दी तहरीर

Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Doctor accused of negligence, complaint filed
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनिया कस्बा के एक अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आपरेशन के बाद मरीज को ठीक नहीं होने पर ही डिस्चार्ज कर दिया। उसे वाराणसी ले जाना पड़ा। उन्होंने अस्पताल संचालक के खिलाफ बलुआ थाने में तहरीर दी है। करीब एक महीने पहले आस्पताल पर छापा मारा गया था तब संचालक फरार हो गया था।
विज्ञापन

डेरवा खुर्द गांव के रहने वाले पुष्कर ने अपनी भाभी सुप्रिया देवी को चहनिया स्थित एक निजी अस्पताल में 10 अगस्त को भर्ती कराया था। चिकित्सक ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। आठ दिन भर्ती रखने के बाद 20 हजार रुपये लेकर डिस्चार्ज कर दिया। दो दिन बाद उसकी भाभी को रक्तस्राव होने लगा तो उनको लेकर हास्पिटल पहुंचा। डॉक्टर ने तीन हजार रुपये ले लिए और बगैर इलाज किए डिस्चार्ज कर दिया। दस दिन बाद फिर ब्लीडिंग हुई तो वे फिर चिकित्सक के पास गये तो उन्होंने से उसे मरीज को वाराणसी के एक अस्पताल ले जाने को कहा। वाराणसी के अस्पताल ने 80 हजार रुपये इलाज के लिए लिए लेकिन हालत बिगड़ती ही गई। दूसरे अस्पताल में उसकी भाभी की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। पुष्कर ने आरोप लगाया कि ग्रामीण इलाकों में ऐसे डॉक्टरों के चलते गरीबों को शोषण हो रहा है। बलुआ थाना अध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह ने कहा कि मेले में व्यस्त है, यदि पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई हो होगी तो अवश्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed