फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Do not take admission of students without marksheet and TC

बिना मार्कशीट व टीसी के प्रवेश न लें छात्रों का

Sun, 21 Jun 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Do not take admission of students without marksheet and TC
धानापुर। विद्यालय प्रबंधक संघ के बैनर तले धानापुर व चहनियां ब्लाक इकाई के स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधकों की बैठक शनिवार को खरखोलिया गांव स्थित बी एंड बी इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि दूसरे विद्यालय से आने वाले छात्र-छात्राओं का प्रवेश बिना मार्कशीट व स्थानांतरण प्रमाण पत्र के नहीं किया जाए। यदि कोई विद्यालय ऐसा करता है तो बीएसए अथवा डीआईओएस या अन्य संबंधित बोर्ड से उसकी शिकायत की जाए।
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष आशीष विद्यार्थी ने कहा कि समस्त विद्यालय ऑनलाईन व व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चों को पढा़ने का कार्य निरंतर जारी रखें। प्रत्येक विषय के शिक्षक पूर्ण तैयारी के साथ संबंधित अध्याय व टॉपिक के विस्तृत पठन-पाठन की तैयारी रखें ताकि विद्यार्थी के कठिनाई को तत्काल दूर किया जा सके। साथ ही प्रतिदिन गृहकार्य व परियोजना कार्य भी बच्चों को उपलब्ध कराते रहें जिससे अभिभावकों या विद्यार्थियों में दुविधा या संशय न हो। बैठक के अंत में मेजबान विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ एसके सिंह ने सभी उपस्थित संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार प्रकट किया। कहा कि प्रत्येक माह में दूसरे शनिवार को प्रबंधकों की बैइक होगी। बैठक में खान मोहम्मद अनीस, कुमार रवि, बंजारी सिंह, ओपी सिंह, आरके सिंह, एके मिश्रा, रामबली यादव, आनंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed