फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM's order on the stare, remain uninformed on the roads in the cold

ताक पर डीएम का फरमान, ठंड में सड़कों पर ठिठुर रहे बेजुबान

Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM's order on the stare, remain uninformed on the roads in the cold
तीन दिन पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई बैठक में डीएम संजीव सिंह ने निराश्रित पशुओं के संरक्षण को लेकर सख्त नजर आए, इस दौरान उन्होंने ठंड में ठिठुर रहे बेजुबानों को पशुआश्रय तक पहुंचाने की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी थी, लेकिन डीएम का यह आदेश महज छलावा साबित हो रहा है। खुले आसमान के नीचे सड़क पर बेजुबान ठंड में ठिठुर रहे हैं। शहर के अलावा हाइवे पर काफी संख्या में पशु घूमते नजर आ रहे। ठंड की वजह से बीमार होकर कई पशु सड़क के किनारे पड़े-पड़े तड़प रहे हैं। लोगों के शिकायत के बाद भी अधिकारियों की कान में जूं नहीं रेंग रहा। इस लापरवाही के चलते पशु ठंड में सड़क पर दम तोड़ रहे हैं या फिर हाइवे पर वाहनों की चपेट में आकर काल के गाल में समां जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोवंशों के संरक्षण को लेकर काफी संजीदा है। उनकी तरफ से गो वंशों के संरक्षण की योजना चलाई जा रही है। इसके तहत गो वंशों के लिए आश्रय स्थलों का निर्माण कराया गया, जहां उनके चारे से लेकर चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी जिले में गो वंशों की स्थिति काफी खराब है। ठंड में ये पशु सड़क पर घूमने को विवश है। सबसे अधिक खराब स्थिति हाइवे की है। जहां गांव से छोड़े गए पशु झुंड बनाकर बैठ जाते हैं। ऐसे में घने कोहरे के कारण ट्रक व भारी वाहन चालकों को पशु दिखाई नहीं देते, ऐसे में कई बार दुर्घटना में पशुओं की मौत भी हो जा रही है। वहीं हाड़कंपाती ठंड और बारिश से वे बीमार भी हो जा रहे हैं पर उनको गो आश्रय केंद्र पहुंचाना तो दूर कोई इलाज तक कराने वाला नहीं है। क्षेत्र में पड़ाव पर भी स्थिति काफी खराब है। वहां भी पशुओं की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है। पड़ाव चौराहे पर सुबह शाम प्लास्टिक का कूड़ा जलाया जाता है उसके आसपास हमेशा पशु जमा रहते हैं।
विज्ञापन

जिले में गोवंशों के संरक्षण के लिए पीडीडीयू नगर, चकिया, कठौड़ी, धानापुर, चहनियां समेत विभिन्न स्थानों पर पशु आश्रय केंद्र बनाये गये है। यहां पशुओं के रहने की बेहतर व्यवस्था का दावा किया जाता है जबकि वहां न तो अलाव की व्यवस्था है और न ही हरे चारे की। नगर पालिका क्षेत्र में गोवंशों की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां पशुओं की देखभाल को लेकर नगर पालिका संजीदा नहीं है। शुक्रवार को नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने सड़क पार एक गाय ठंड से बेहाल पड़ी रही। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि गाय के बीमार पड़े नगर पालिका के अधिकारियों को दी गई। बावजूद इसके शाम तक गाय को उपचार नहीं मिल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंदौली संजीव सिंह ने कहा कि पशुओं के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन काफी संजीदा है। लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है कि क्षेत्रों में भ्रमण कर निराश्रित गोवंशों को आश्रय केंद्र पर भिजवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed