फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM knows about preparations for MLC elections

एमएलसी चुनाव की तैयारियों का डीएम ने जाना हाल

Fri, 13 Nov 2020 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
DM knows about preparations for MLC elections
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम नवनीत सिंह चहल - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। शिक्षक और खंड स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सर्तक है। मतदान केंद्रों पर बगैर पहचान पत्र के कोई मतदाता वोट नहीं डाल पाएगा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए थर्मल स्कैनिंग और सेनिटाइज कराने के बाद उसे बूथ पर एंट्री मिलेगी। सभी मतदान केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया चलेगी। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से कोविड़-19 नियमों के तहत चुनाव कराने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, ब्लाक व नगर निकाय स्तर पर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। पहले ही मतदान केंद्रों को कर लिया जाए। जहां मतदान केंद्र बनाए जाएं, वहां पर्याप्त स्थान होना चाहिए। ताकि मतदाता दो गज की दूरी पर खड़े हो सकें। मतदानकार्मिकों की नियुक्ति व प्रशिक्षण का खाका भी तैयार कर लें। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। मजिस्ट्रेट चुनाव की सभी गतिविधियों की निगरानी करेंगे। कहा कि मतदान के लिए निर्वाचन सामग्री का इंतजाम करने के साथ ही रूट चार्ट भी तैयार कर लिया जाए। प्रभारी अधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। चुनाव के दौरान कोरोना को लेकर पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए। मतदाताओं को दो गज की दूरी पर लाइन में खड़ा कराया जाए। वहीं सैनिटाइजर आदि की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। मतदाता मास्क लगाकर ही मतदान करने के लिए मतदान केंद्र के अंदर जाएं।
विज्ञापन

17 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
एडीएम अतुल कुमार ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिए एक दिसंबर को जिले में वोट पड़ेंगे। स्नातक एमएलसी के लिए जिले में 10 मतदान केंद्र व 25 मतदेय स्थल तथा शिक्षक निर्वाचन को 10 मतदान केंद्र और 10 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जबकि 17 हजार से अधिक मतदाता हैं। इस दौरान सीएमओ डा. आरके मिश्रा, टीओ पवन कुमार, डीडीओ पद्मकांत शुक्ल, एसडीएम विजयनारायण सिंह, डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे, भैयालाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed