फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM inspected the dialysis center and blood component unit

Chandauli News: डीएम ने डायलिसिस सेंटर और ब्लड कंपोनेंट यूनिट का किया निरीक्षण

Sun, 15 Jun 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the dialysis center and blood component unit
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर ब्लड बैंक पहुंच कर ब्लड कंपोनेंट यूनिट व डायलिसिस सेंटर आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी में अपने ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने ब्लड कंपोनेंट यूनिट में लगी हुई मशीनों के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां जो भी सुविधाएं उपलब्ध हैं, वह आमजन को अवश्य मिलनी चाहिए। उन्होंने डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहां संबंधित कर्मचारियों से सेंटर के संबंध में बात कर डायलिसिस के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ डाॅ. युगल किशोर राय, बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. अमित कुमार सिंह व पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. प्रकाश सिंह से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यहां उपलब्ध सुविधाओं को मरीजों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आगाह किया कि इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed