फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DM and SP took stock of counting centers

मतगणना केंद्रों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा

Mon, 02 Nov 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 02 Nov 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
DM and SP took stock of counting centers
मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था व प्रशासनिक चुस्ती को देखने के लिए जिले के आला अधिकारी दौरा करते रहे। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने रविवार को जिले के नौ ब्लाकों में बनाए गए मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और मतगणना कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   हिदायत दी कि मतगणना में किसी प्रकार की शिकायत न हो। प्रत्याशी व उनके समर्थकों के बातों को सुन उसका समाधान करें। वहीं एसपी ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जनपद के नौ ब्लाकों में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे एक साथ मतगणना का कार्य आरंभ हुआ। डीएम व पुलिस कप्तान मतगणना केंद्रों का जायजा लेने के लिए एक साथ निकले। बारी बारी से सभी मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। आला अधिकारियों के पहुंचते ही अधिकारी व कर्मचारी चुस्ती से काम में लगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीएम ने मतगणनाकर्मियों को आवश्यक हिदायत दिया और रिटर्निंग अफसर से मतगणना संबंधी सभी जानकारी हासिल की। कहा कि विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र के साथ भेजा जाए। वहीं कप्तान ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि मतगणना स्थल के आसपास भीड़ न जुटने पाए।

अनाधिकार कोई व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश न करे। सभी के पास की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाए।  इसी क्रम में डीएम व एसपी ने चकिया स्थित सावित्री बाई फूले राजकीय महिला महाविद्यालय में बनाए  गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।


 मुगलसराय केंद्रीय विद्यालय में नियामताबाद ब्लाक की मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में क्षेत्र पंचायत के लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा नतीजे आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed