{"_id":"65809cdf86361c381d04db8a","slug":"districts-brocade-sarees-will-be-flaunted-in-divisional-khadi-exhibition-chandauli-news-c-189-1-va11003-7447-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मंडलीय खादी प्रदर्शनी में इठलाएंगी जिले की जरी साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मंडलीय खादी प्रदर्शनी में इठलाएंगी जिले की जरी साड़ियां
विज्ञापन
चंदौली। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की मंडलीय प्रदर्शनी में जिले की जरी साड़ियां इठलाएंगी। इसके अतिरिक्त आयुर्वेदिक दर्द निवारक तेल सहित अन्य उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। यह प्रदर्शनी बोर्ड की ओर से वाराणसी के चौकाघाट में 21 दिसंबर से चार जनवरी 2024 तक लगाई जाएगी।
वाराणसी मंडल के परिक्षेत्रीय अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में चंदौली, वाराणसी, जौनपुर गाजीपुर के अलावा यूपी सहित जम्मू कश्मीर, बंगाल आदि राज्यों के खादी उत्पाद शामिल होंगे। चौकाघाट के सांस्कृतिक संकुल परिसर में कुल 100 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे। जहां देश भर के खादी उत्पादों की की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
चंदौली जिले के ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि प्रदर्शनी में चंदौली के दो स्टाल होंगे। जहां कमालपुर का आयुर्वेदिक तेल (बाल और जोड़ दर्द के लिए) , नसीरपुर पट्टन की जरी साड़ियां, अचार, मुरब्बा, सहित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिले में सात संस्थाओं के तहत तैयार किए जाते है उत्पाद
ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि जिले में सात संस्थाओं के तहत खादी के उत्पाद तैयार किए जाते है। प्रत्येक संस्था से 30 से 40 लोग जुड़े होते है जो वस्त्र, अचार, मुरब्बा, आयुर्वेदिक तेल, दवा आदि खादी के उत्पाद तैयार करते हैं।