{"_id":"5f4d40498ebc3e17635392a1","slug":"district-residents-endured-by-four-murders-in-four-days-chandauli-news-vns5445627134","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में चार हत्याओं से सहमे जनपदवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में चार हत्याओं से सहमे जनपदवासी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनपद में चार दिनों के भीतर हुई चार हत्याओं से लोगों में दहशत का माहौल। अचानक से बढ़े क्राइम ग्राफ से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। शनिवार को हुई सदर कोतवाली के डिग्घी और डेवढ़िल गांवों के बीच नहर की पटरी हत्या कर फेंके मिले युवक के शव और धानापुर के औड़ौला गांव में किसान शिवपूजन यादव की मौत की गुत्थी को पुलिस सुलझाने में जुटी थी कि सोमवार को मुगलसराय कोतवाली और सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में हुई दो हत्याओं ने पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दे दी है। चार दिनों के भीतर हुई हत्याओं से जनपदवासी सहमें हुए है। समाजशास्त्री इसे लॉ एंड आर्डर की विफलता बता रहे है।
शनिवार को सदर कोतवाली के डिग्घी और डेवढ़िल गांवों के बीच नहर की पटरी पर पूर्व फौजी देवेंद्र वीर यादव के पुत्र राकेश यादव रौशन का हत्या कर फेंका हुआ शव मिला था। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने कोतवाली पुलिस समेत स्वाट टीम को मामले की खुलासे में लगा दिया। अभी पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी कि सोमवार की सुबह मुगलसराय कोतवाल क्षेत्र के चंदासी स्थित गैराज में पथरा निवासी आमिर शेख का शव का मिला। शव के सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। इस मामले में मृतक केे परिवार वालों ने उसके एक साथी पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसके बाद सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव में गुमशुदा युवक अनमोल यादव का शव गांव के एक कुंए में मिला। युवक शनिवार को फोन से बात करते हुए घर से निकला था। रविवार को उसकी गुमशुदगी की सूचना परिवार वालों ने पुलिस को दी। सोमवार की सुबह कुएं में अनमोल का शव मिलने के बाद पुलिस की कार्य प्रणाली खड़ने लग गए है। परिवार वालों का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखने के बाद पुलिस ने उसे ढूंढने में काफी शिथिलता बरती है। इससे पहले शुक्रवार की सबुबह धानापुर के औड़ाला गांव में पानी बहाने के विवाद में शिवपूजन यादव की मौत हो चुकी है।
अपराध की कई तरह की श्रेणियां है साथ ही उसके कई कारण हो सकते है लेकिन इन सबसे के पुलिस की कार्रवाई का भय न होना मूल कारण होता है। कमजोर लॉ एंड आर्डर के चलते लोग भय मुक्त हो जा रहे है और अपराध को कारित करने में जरा भी परहेज नहीं कर रहे है। ऐसे में आवश्यक है कि जीरो टालरेंस की नीति पर शासन पर पुलिस स्तर पर कार्रवाई ही अपराधी के ग्राफ को कम कर सकती है। - डा. दीनबंधु तिवारी, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्री, एलबीएस पीजी कॉलेज, पीडीडीयू नगर