फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   District police gets first place in hearing and disposal of complaints.

Chandauli News: जनपद पुलिस को शिकायत सुनवाई व निस्तारण में पहला स्थान

Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
District police gets first place in hearing and disposal of complaints.
चंदौली। अपराध एवं अपराधियों के प्रति शासन की जीरो जोलरेंस नीति का पालन जनपद पुलिस कर रही है। इसी क्रम में जनपद पुलिस शिकायत सुनवाई और निस्तारण में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जनपद पुलिस को यूपी सरकार की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त सभी 100 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करने पर प्रथम रैंक मिली है। माह फरवरी 2024 की रैकिंग में जनपद 115 में से 115 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम है, साथ ही जनपद के 16 में से 16 थानें 90 अंक में से 90 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण, त्वरित और समयबद्ध निस्तारण हेतु समस्त अधिकारी व थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जाता है। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल द्वारा संबंधित थानों पर ऑनलाइन भेजी जाती है और समय के अंदर अच्छे निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक निर्देश दिया जाता है। निस्तारण होने के बाद फीड बैक भी लिया जाता है।
विज्ञापन

(आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में चन्दौली पुलिस को माह जनवरी में प्रदेश स्तर पर जारी की गयी रैकिंग में प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। सभी जनपदों के जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का मुख्यमंत्री कार्यालय से मूल्यांकन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed