फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   District administration cautious due to farmer movement

किसान आंदोलन के चलते जिला प्रशासन सतर्क

Sat, 06 Feb 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
District administration cautious due to farmer movement
चंदौली। नए कृषि कानूनों को लेकर यूपी-दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलन कर रहे हैं। कानून के विरोध में शनिवार को दिल्ली बार्डर पर किसानों ने चक्काजाम का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए जिलें में भी पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिले में राजनैतिक दलों सहित अन्य संगठन भी लगातार विरोध कर रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि शनिवार को भी किसान और राजैनैतिक दल किसान आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा पूरे इंतजाम किए हैं। इधर चकिया इलाके में किसान केंद्र सरकार के तीन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वहीं जिला मुख्यालय सपा के जिला इकाई के बैठक को देखते हुए पुलिस विभाग सजग है। गुप्तचर इकाई सक्रिय है। गौरतलब है कि 26 जनवरी को भी राजनैतिक दलों और किसान संगठनों ने पुलिस की सख्ती के बाद विरोध प्रदर्शन करने में सफल हो गए थे। एसपी अमित कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस सतर्क है। इसके लिए पुलिस की टीमें निगरानी कर रही हैं। साथ ही लोगों से अपील है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। ताकि जनमानस को किसी प्रकार कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed