फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Distressed by her father's drinking, a teenage girl left for Ghazipur with her cousins.

Chandauli News: पिता के शराब पीने से क्षुब्ध किशोरी मौसेरे भाई-बहन के साथ चली गई गाजीपुर

Wed, 15 Apr 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Distressed by her father's drinking, a teenage girl left for Ghazipur with her cousins.
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी अपने मौसरे नाबालिग भाई-बहन के साथ लापता हो गई। पुलिस ने तीनों को 24 घंटे के भीतर मंगलवार को गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के मिश्रबाजार से ढूंढ लिया। एसपी आकाश पटेल के अनुसार किशोरी पिता के शराब पीने और मां की मारपीट से क्षुब्ध होकर गाजीपुर चली गई थी। वह अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

किशोरी अपने मौसा की पांच साल की बेटी और सात साल के बेटे के साथ सोमवार की सुबह स्कूल गई थी। किशोरी के मौसा भी पास में ही रहते हैं। तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। दोपहर में लगभग 12.30 बजे छुट्टी होने के बाद तीनों घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मंगलवार की सुबह मुगलसराय कोतवाली में जानकारी दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई। एसपी ने सर्विलांस टीम को भी लगा दिया। इस दौरान तीनों की लोकेशन गाजीपुर में मिली। पता चला कि गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र में तीनों का ननिहाल है। पुलिस ने तीनों बच्चों को वहां से सकुशल खोज लिया। इसके बाद मुगलसराय ले आई।
विज्ञापन

किशोरी ने जानकारी दी कि उसके पिता शराब पीते हैं जबकि मां उसकी पिटाई करती है। इस कारण किशोरी अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए राजी नहीं है। इस पर एसपी आकाश पटेल ने बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि उनके संरक्षण एवं अभिरक्षा के संबंध में विधिक निर्णय लिया जा सके। किशोरी ने अपने नाना के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने सीओ पीडीडीयू नगर को निर्देश दिया कि किशोरी के माता-पिता से बात कर चेतावनी दें कि भविष्य में कोई घटना होने पर जिम्मेदारी उनकी होगी। यदि तीनों अपने माता-पिता के साथ रहते हैं, तो संबंधित बीट पुलिस अधिकारी हर सप्ताह घर जाकर उनकी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने स्कूल जाने से पहले ही घर छोड़ने का मन बना लिया था। किशोरी ने बैग से कॉपी-किताबें निकालकर अपने कपड़े भर लिए थे। इसके बाद स्कूल जाने के लिए निकली तो मौसेरे भाई-बहन के साथ ऑटो से बनारस चली आई। एसपी के अनुसार वह बनारस से गाजीपुर बस से गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed