फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Displeasure over the proposal to include villages in Varanasi

सात गांवों को शामिल करने के प्रस्ताव से अधिवक्ताओं में नाराजगी

Thu, 24 Feb 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Displeasure over the proposal to include villages in Varanasi
नियामताबाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को एसोसिएशन कार्यालय में हुई। इसमें पीडीडीयू नगर तहसील के सात गांवों को वाराणसी जिले में शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर नाराजगी व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि पीडीडीयू नगर तहसील के बहादुरपुर, जलीलपुर, मढ़िया, कटेसर, चौरहट, भोजपुर, सेमरा व रतनपुर राजस्व गांव को वाराणसी जिले में सम्मिलित किये जाने का प्रस्ताव शासन की ओर से किया गया है। जबकि पीडीडीयू नगर तहसील में राजस्व विभाग के अलावा उप निबंधक कार्यालय भी है। जिसके कारण उक्त गांवों के लोगों को काफी सहूलियत होती है। कहा कि आज भी चंदौली जिले से सटे जो गांव बनारस जिले में हैं, उन गांवों के जमीन की रजिस्ट्री रामनगर में होती है जबकि दाखिल खारिज वाराणसी में में की जाती है। चेताया कि यदि शासन व प्रशासन की ओर से उक्त प्रस्ताव को निरस्त नहीं किया गया तो मुगलसराय बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आर पार की लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही विरोध, प्रदर्शन, धरना आदि चलाया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री प्रमोद कुमार यादव, समरनाथ सिंह यादव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, देवीदयाल गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, विक्की पाल, बलवंत सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed