{"_id":"5759cf824f1c1b23379c615b","slug":"displeasure-of-absence-sewer-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर की सफाई न होने से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर की सफाई न होने से नाराजगी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद विकास खंड क्षेत्र के मढिया गांव के नई बस्ती के लोगों ने गुरुवार की सुबह सीवर की सफाई न होने से नाराज होकर जिला प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि सीवर की सफाई न होने से पानी की निकास नही हो रही है। जलजमाव से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। ग्रामीणों ने अतिशिघ्र नालें की सफाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
गांव के लोगों का कहना है कि तीन वर्ष पूर्व चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष निधि से जलीलपुर गांव से लेकर दांडी ताल तक अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछायी गयी थी। सफाई के लिए जगह जगह चैंबर बनाया गया था। यह सफाई के अभाव में सभी चैंबर कूडे से पट गया। कुछ चैंबर क्षतिग्रस्त होने से चौरहट नई बस्ती, मढिया नई बस्ती, व जलीलपुर गांव का पानी नहीं निकल पा रहा है। इसके कारण आने जाने में हम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इसके कारण नारकीय स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान अनवार, नेयाज, दानिश, साबिर, दस्तगीर, मोइनुद्दीन, बदरू जजमानी,जानी आदि रहे।