{"_id":"5713ef9e4f1c1b3d3710fc82","slug":"discuss-to-the-ideals-of-chandrashekhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर के आदर्शों की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर के आदर्शों की चर्चा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
चंद्रशेखर की जंयती पर माल्यार्पण करते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय के समीप नरसिंहपुर खुर्द स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती मनाई गई। इस दौरान सपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके आदर्शों व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा के चंद्रशेखर की सोच देश को तरक्की की ओर ले जाना था। उन्होंने धार्मिक, सामाजिक, न्यायिक और आर्थिक आजादी के लिए हमेशा संघर्ष किया। उनकी सोच को आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है। सपा ने हमेशा देश की तरक्की व विकास के लिए कार्य किया है। कहा कि आज जो लोग आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं किए हैं वह राष्ट्रवाद का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। चन्द्रशेखर ने देश को विकसित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज हम सभी को उनकी जयंती पर संकल्प लेना होगा कि समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाएं।
इस अवसर पर जयप्रकाश यादव, नफीस अहमद गुड्डू, मिश्रीलाल राजभर, विद्यावती यादव, बबलू सेठ, जलालू अंसारी आदि उपस्थित रहे।