फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Disaster relief training will be given to teachers

स्कूल के अध्यापकों को देंगे आपदा राहत का प्रशिक्षण

Sun, 03 Jan 2021 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Disaster relief training will be given to teachers
पीडीडीयू नगर। जिले में आपदाओं में प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर धन जन की हानि होती है। इसको देखते हुए अध्आपदा के समय बचाव की जानकारी दी जाएगी। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों संग हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिले में प्रति वर्ष औसतन तीन सौ से चार सौ आग लगने की घटनाएं होती है। इसमें करोड़ों की संपत्ति नष्ट होती है। स्कूलों में आपदा के दौरान बच्चे सही सलामत रहे। इसके लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों में प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बीएसए कार्यालय में सभी ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुुुभाष सिंह के प्रतिनिधि के रूप में नरेन्द्र कुमार सिंह पहुंचे। यहां स्कूलों के बंद होने पर शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई गई। जिला समन्वयक संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी निर्णय लिया गया कि अभियान चलाकर स्कूल के शिक्षकों को अग्नि शमन, आपदा के समय बचाव की जानकारी दी जाएगी। शिक्षक बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। दूसरी तरफ अग्निशमन विभाग की ओर से यथार्थ नर्सिंग होम, एंबिशन इंस्टीट्यूट, विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय सहित विभिन्न टेक्निकल कॉलेजों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed