{"_id":"9446607a3bb7bc2149d172b20d66d3d5","slug":"disabled-children-show-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्त बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्त बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व विकलांग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र
विज्ञापन
पर नि:शक्त बच्चों के लिए विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया
गया।
इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ समन्वयक कृष्णानंद पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों में सुलेख, गणित दौड़, चित्रकला, कुर्सी दौड़, रस्साकसी व दौड़ की प्रतिस्पर्धा कराई गई।
स्थानीय जूनियर हाईस्कूल की कक्षा आठ की छात्रा शबनम ने प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को कृष्णानंद पांडेय ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
कहा कि इस तरह के आयोजनों के बच्चों की प्रतिभा का विकास होता है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण सिंह, चंचल सिंह, अजय कुमार, विजयी प्रसाद सोनकर, सुरेश सोनकर, रामदरश प्रसाद, केशरीनंदन जायसवाल आदि मौजूद रहे।