फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dirt found on platform

प्लेटफार्म पर मिली गंदगी

Sat, 18 Apr 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Sat, 18 Apr 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dirt found on platform
यात्री सुविधाओं के बाबत शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे अपर मंडल रेल
विज्ञापन
प्रबंधक बी आर विप्लवी ने इंजीनियरिंग, कामर्शियल व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियाें संग स्थानीय रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों का जायजा लिया।

इस दौरान प्लेटफार्मों पर साफ-सफाई न रहने व रेलवे ट्रैक पर जल जमाव को देख नाराजगी जताई और इस समस्या दूर करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम बनाये जाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये।


गौरतलब है कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर या़ित्रयों की सुविधाओं और साफ-सफाई व्यवस्था के मद्देनजर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एके मित्तल ने गत 3 अप्रैल को स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था।

कई जगहों पर गंदगी व अव्यवस्था देखकर तब अधिकारियों को सभी चीजो को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिये थे। जिसके अनुपालन में शुक्रवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक बी आर विप्लवी ने इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य व कामर्शियल विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 03 से 08 तक तक का निरीक्षण किया।



जहां साफ-सफाई व टूटी फूटी कुर्सियों को दुरुस्त करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके बाद प्लेटफार्मों व रेलवे ट्रैकों पर व्याप्त गंदगी की सफाई न होने पर अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द ड्रेनेज सिस्टम बनाये जाने के लिए कहा। अंत में सभी अधिकारियों संग मीटिंग करने के बाद गंतव्य को रवाना हो गये। इस दौरान सीनियर डीसीएम आशीष कुमार झा, सीएमएस डा. सुभाषचंद्र साहू, डा. आरपी सिंह, सीआरएस राजेन्द्र राम, सीआईटी आफताब खान, सीएसजी अशोक अनिल, कैटरिंग इंस्पेक्टर विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed