फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dipped in the Ganges child , death

गंगा में डूबा बालक,मौत

Fri, 13 Nov 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 13 Nov 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dipped in the Ganges child , death
 धानापुर थाना क्षेत्र के सोनहुली गंगा घाट पर स्नान करते समय गुरुवार की सुबह तीन किशोर गंगा में डूबने लगे। मल्लाहों की मदद से दो किशोरों को बाहर निकाल लिया गया लेकिन अहिकौरा गांव निवासी राजेश (13) पुत्र नन्हकू की मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अहकौरा गांव निवासी नन्हकू का पुत्र राजेश अपने दो साथियों के साथ गुरुवार की सुबह नहाने के लिए सोनहुली गंगा घाट गया था। नहाते वक्त पानी की गहराई का अंदाजा नहीं हुआ और तीनों दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उधर  से गुजर रहे राहगीरों ने देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

राहगीरों ने दो किशोरों को बचा लिया। राजेश काफी खोजने के बाद भी नहीं मिला। सूचना पर पूरे गांव वालों की भीड़ जुट गई। राजेश के परिवारवाले भी मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद मल्लाहों की मदद से शव को छानकर पानी से बाहर निकला और पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद गांव में  कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई  है। थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ऐसे किसी भी मामले से संबंधित से कोई सूचना नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed