फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DIOS took stock of the preparations for the board exam

डीआईओएस ने लिया बोर्ड परीक्षा की तैयारियां की जायजा

Fri, 11 Mar 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
DIOS took stock of the preparations for the board exam
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं, जो 12 अप्रैल तक चलेगी। अबकी बार हाईस्कूल के 32558 तथा इंटरमीडिएट के 27163 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह यूपी बोर्ड परीक्षा में 59721 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसे देखते हुए परीक्षा को सकुशल संचालन एवं तैयारियों के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापकों व प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष 80 प्रतिशत उत्तर पुस्तिका 13 मार्च तक प्राप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज से उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त करने के बाद सीरियल नंबर और कोड नंबर रजिस्टर पर अंकित करें। बोर्ड परीक्षा से संबंधित प्रश्न-पत्रों को डबल लॉक वाले आलमारी में सीसीटीवी की निगरानी में सुरक्षित रखा जाए। शासन एवं विभागीय दिशा-निर्देशानुसार परीक्षा के सकुशल संपादन के लिए प्रत्येक परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों के अनुसार फर्नीचर की व्यवस्था एवं कक्षों में सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकार्डर, राउटर, डीवीआर आदि उपकरणों को क्रियाशील रखा जाय। कहा कि प्रत्येक कक्षाओं में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई सुनिश्चित कर लें। केंद्र व्यवस्थापकों को बताया कि विद्यालय की चहारदीवारी एवं मुख्य प्रवेश द्वार पर लोहे का गेट की व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र पर शुद्ध पेयजल एवं छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय की आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। केंद्र पर बिजली और जेनरेटर की व्यवस्था के साथ कंप्यूटर सिस्टम एवं दो दक्ष कंप्यूटर आपरेटर की मौजूदगी होनी चाहिए। इन व्यवस्थाओं की जांच के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट अनुकुल न पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिया कि बिना अनुमति के कोई भी केन्द्र व्यवस्थापक मुख्यालय से बाहर अवकाश पर नहीं जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. रामचंद्र शुक्ल, डॉ. कृष्ण लाल श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed