{"_id":"6ae8ea97b412cd42810f4410","slug":"digital-life-certificates-for-22-retired-railway-employees-were-generated-at-the-camp-chandauli-news-c-189-1-svns1012-157154-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: शिविर में 22 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: शिविर में 22 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र
विज्ञापन
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान के तहत पीडीडीयू रेल मंडल की ओर से पीडीडीयू जंक्शन के समीप स्थित एसबीआई शाखा में शिविर आयोजित किया गया। रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित शिविर में 22 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन जनरेट किए गए। वहीं, 39 पेंशनरों ने ऑफलाइन माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा किए। इस दौरान उन्हें डिजिटल प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक भी किया गया। अभियान का उद्देश्य सेवानिवृत्त रेलकर्मियों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए वार्षिक जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाना है। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के माध्यम से पेंशनभोगी घर बैठे भी ऑनलाइन अपना जीवन प्रमाणपत्र जनरेट कर सकते हैं। इससे उन्हें हर साल प्रमाणपत्र जमा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
पीडीडीयू मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से अभियान के तहत विभिन्न स्टेशनों पर चरणबद्ध तरीके से मेगा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें संबंधित क्षेत्र के कल्याण निरीक्षक, वित्त विभाग के नामित वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी और बैंक अधिकारियों के समन्वय से पेंशनरों को डिजिटल प्रमाणपत्र जनरेट करने में सहायता दी जा रही है। इसी क्रम में तीन नवंबर को भभुआ रोड, चार नवंबर को सासाराम, पांच नवंबर को डेहरी ऑन सोन और छह नवंबर को गया स्टेशन पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर बैंक के शाखा प्रबंधक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, पेंशनर्स एसोसिएशन के जयनाथ शर्मा, महेंद्र उपाध्याय, बीडी पांडेय, राम उजागिर उपाध्याय, बीडी रजक और कर्मचारी कल्याण निरीक्षक अरविंद चतुर्वेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।