{"_id":"57f6ad374f1c1be54a26f5f1","slug":"diarrhea-spread","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरला में भी फैला डायरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरला में भी फैला डायरिया
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सालय में भर्ती डायरिया पीड़ित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पेयजल, बासी भोजन तथा बरसात जनित गंदगी के कारण गांव में डायरिया का प्रकोप जारी है। गुरुवार को गरला गांव के 5 लोगों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
इसी तरह मुड़हुआं दक्षिणी गांव से तीसरे दिन भी 3 मरीज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किये गये। गरला गांव में डायरिया से प्रतिभा (10), श्वेता (12), रोशन (11), अनुज (10), रिमझिम (13) को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया। वहीं मुड़हुआं दक्षिणी गांव के डायरिया पीड़ित सोनी (14), चन्द्रभान (10),पप्पू (32) को भी भर्ती कराया गया।
इसी तरह क्षेत्र के नेवाजगंज ग्राम पंचायत की वनवासी बस्ती के चाड़ी झाड़ू में डायरिया से छह लोग बीमार हो गए। इन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय सहित निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया है। गंदगी, दूषित पेयजल के कारण कल्पना (4), बबीता (4), धनवर्षा (6),पूजा (3), बुद्धु (6),लव (10 माह), कुश (10 माह) बीमार हो गये। उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों को संयुक्त चिकित्सालय सहित निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान जनार्दन सिंह ने गांव के बस्तियों में डायरिया पीड़ितों को स्वास्थ्य सुविधायें तथा गांव में दवा के छिड़काव कराने की मांग की गई।