फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Diarrhea spread in Gahila village, more than 20 sick

Chandauli News: गहिला गांव में फैला डायरिया, 20 से अधिक बीमार

Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread in Gahila village, more than 20 sick
नौगढ़। बिहार और सोनभद्र के सरहद पर स्थित क्षेत्र के गहिला गांव में तीन दिन से डायरिया का प्रकोप है। गांव में 20 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त की बीमारी से पीड़ित हैं। उनमें से पांच लोगों की हालत बिगड़ने पर सोमवार की रात सोनभद्र जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव पहंची चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का उपचार शुरू किया। वहीं इसी गांव के सुदामा (70) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया। गहिला गांव में गलियों व नालियों में गंदगी के चलते तीन दिन पहले डायरिया ने दस्तक दी। बीमारी की जद में गांव के दूधनाथ (55) के तो पूरे परिवार की हालत नाजुक बनी हुई है। उसकी पत्नी रामावती (45), शिखा (7), सुनैना (10), सुनील (18), गोलू (15), शिवम (04), सरिता (06), पुष्पा (17), प्रियंका (12), सुदामा (50), रीता (35) खुशबू (12), आदित्य (08), तारा (32), सुभाषी (32), रीता (35), राम स्वराज (25) सहित कई लोग बीमार है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सफाई ना होने से नालियों से हमेशा दुर्गंध आती रहती है। प्रधान प्रतिनिधि अजय यादव की सूचना पर सीएचसी के अधीक्षक चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। नालियों व कुंए में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। लोगों को जिंक की गोलियां और ओआरएस के पैकेट दिए। बस्ती के लोगों को बासी भोजन न करने व घरों को साफ रखने को कहा गया। चिकित्सकों की टीम में डॉ.गंगाराम भारती, डॉ दिनेश कन्नौजिया, एएनएम नीतू आशा व आंगनबाड़ी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed