फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dhaba and restaurant operators hope for better

नाइट कर्फ्यू खत्म होने से ढ़ाबा व रेस्तरां संचलाकों को बेहतरी की उम्मीद

Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dhaba and restaurant operators hope for better
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। जिसके चलते ढाबा व रेस्टूरेंट संचालकों का कारोबार काफी प्रभावित हो रहा था। नाइट कर्फ्यू हटाये जाने से रेस्टूरेंट व ढाबा संचालकों में बेहतरी की उम्मीद जग गई है। संचालकों ने बताया कि देर रात तक लोग रेस्टूरेंट में भोजन के लिए आ सकेंगे। इससे व्यवसाय बढ़ेगा
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन की ओर से नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था लागू की गई थी। जिसके चलते रात में दस बजे के बाद किसी को भी दुकानें खोलने की इजाजत नहीं थी। इसका सीधा असर रेस्टूरेंट व ढाबा संचालकों पर पड़ा। नगर के सुभाष नगर स्थित रेस्टूरेंट संचालक संजय सिंह ने कहा कि कई लोग परिवार के साथ रात में दस बजे भोजन करने को निकलते है। ऐसे में नाइट कर्फ्यू के चलते ऐस राम में दस बजे ही रेस्टूरेंट बंद करना पड़ता था। जिससे नुकसान होता था। नगर के नई बस्ती स्थित रेस्टूटरेंट संचालक शुभम ने बताया कि अक्सर लोग रात में रेस्टूरेंट में पार्टी करते है। नाइट कर्फ्यू के कारण पार्टियों को आयोजन काफी कम हो गया था। जिससे व्यवसाय पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा था। नगर के रेलवे स्टेशन गेट के समीप ढाबा चलाने वाले ललित होतवानी ने कहा कि उनके यहां रात में यात्री ही खाना खाने आते हैं। नाइट कर्फ्यू के कारण ढाबा जल्दी बंद करना था। अब नाइट कर्फ्यू हटने से व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। सैयदराजा निवासी ढाबा संचालक राम सिंह ने कहा कि नाइट कर्फ्यू के चलते आमदनी आधी हो गई थी। अब जब शासन की ओर से नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है तो इससे व्यवसाय बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed