फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DFCC work may be completed by March 23

डीएफसीसी के डायरेक्टर प्रोजेक्ट प्लांनिंग के किया यार्ड का निरीक्षण

Thu, 25 Aug 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
DFCC work may be completed by March 23
पीडीडीयू रेलवे यार्ड में डीएफसीसी के कार्य को देखते डीएफसीसी के डायरेक्टर प्रोजेक्ट प्लानिंग प? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के डॉयरेक्टर प्रोजेक्ट प्लानिंग पंकज सक्सेना ने बुधवार को जीएमआर के सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर) संजीव कुमार व डीएफसी के अधिकारियों के साथ पीडीडीयू रेलवे यार्ड में डीएफसीसी के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्च 2023 तक कार्य पूरा होने का संकेत दिया। अधिकारियों ने यार्ड के बाद अहरौरा रोड पहुंच कर ट्रॉली में सवार होकर अहरौरा से चुनार तक वस्तुस्थिति को देखा। मालगाड़ियों के निर्बाध संचालन के लिए अलग रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। पश्चिम बंगाल के दानकुनी से पंजाब के लुधियाना तक ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम चल रहा है। ईस्टर्न डेडिक्रेटेड फ्रेट कारीडोर ने सबसे पहले पीडीडीयू जंक्शन के पश्चिम बंगाल से जुड़ने के लिए गंजख्वाजा से चिरैलापौथु तक रेल ट्रैक बनवाया और मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई। अब ईडीएफसी प्रयागराज छिवकी तक भी जुड़ गया है। पीडीडीयू यार्ड से प्रयागराज को जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। काम को अमलीजामा पहनाने के लिए डीएफसी के डायरेक्टर प्रोजेक्ट प्लानिंग पंकज सक्सेना पहुंच गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने अधिकारियों संग कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को अधूरे काम को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही डीएफसी अधिकारी व निर्माण एजेंसियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य को वृहद विस्तार दिया जा सके।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद आज होगी समीक्षा बैठक, फ्लाई ओवर को भी मिलेगा विस्तार
पीडीडीयू नगर। दो दिवसीय दौरे पर आए डॉयरेक्टर प्रोजेक्टर प्लानिंग बृहस्पतिवार को मानस नगर कालोनी स्थित डीएफसी कार्यालय में निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वाराणसी-लखनऊ लाइन से जुड़ने के लिए बनने वाले आठ किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के प्रगति और निर्माण में आने वाली बाधा केे दूर करने पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

मार्च 2023 तक पूरा काम हो जाएगा। डीएफसी ईस्टर्न कारिडोर की लाइन पर मालगाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। इससे रेलवे की आय बढ़ेगी और व्यापारियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सक्सेना, डायरेक्टर प्रोजेक्ट प्लानिंग, ईडीएफसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed