फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Devotional atmosphere created by 24 Kundiya Mahayagya

Chandauli News: 24 कुंडीय महायज्ञ से हुआ भक्तिमय वातावरण

Mon, 01 Apr 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Devotional atmosphere created by 24 Kundiya Mahayagya
शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गायत्री शक्तिपीठ मंदिर पूर्वी बाजार में मां काली मंदिर परिसर में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से शनिवार को आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया है। वैदिक मंत्रोच्चारण और अनवरत गायत्री मंत्र से लोगों में भक्ति का संचार हो रहा है। यज्ञ के प्रथम दिन शनिवार की सुबह के सत्र में हवन यज्ञ सहित विविध संस्कार हुए।
विज्ञापन

इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के युग गायक नरेंद्र मिश्रा की टीम द्वारा भजन कीर्तन एवं प्रवचन किया गया। इसी के साथ ही नरेंद्र मिश्रा ने महायज्ञ के क्रियान्वयन को मंत्रोच्चार से संपादित कराया। प्रज्ञा पुराण कथा को संबोधित करते हुए गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई रीता त्रिपाठी ने जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज दुनिया भौतिकता की अंधी दौर में लिप्त है। जबकि बिना आध्यात्मिक ज्ञान के वास्तविक सुख की प्राप्ति हरगिज संभव नहीं है। जिस तरह शरीर के पोषण के लिए आहार की जरूरत है, उसी तरह आध्यात्मिक चेतना अहम है। इसके बगैर जीवन का कोई सार नहीं है। इस मौके पर विधायक कैलाश आचार्य, रामदुलारे गोंड, विनीत प्रजापति, गजेंद्र प्रसाद, शिवरतन गुप्ता, शिवजनम जायसवाल, केसरी नंदन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed